IPL 2026 का 25वां मुकाबला आज गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा।KKR ने इस सीजन 5 मुकाबले खेले हैं। उसे 4 मैच में हार मिली है और एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द रहा है।IPL में दोनों टीमों के बीच 4 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान GT ने 3 मैच अपने नाम किए हैं। KKR सिर्फ एक मैच जीतने में सफल रही है।इस सीजन में गुजरात टाइटंस के लिए जोस बटलर शानदार फॉर्म में नजर आए हैं। उन्होंने 4 मैचों में 176 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

