Home छत्तीसगढ़ बाल विवाह मुक्त अभियान: पचिरा में जागरूकता रैली का किया गया सफल...

बाल विवाह मुक्त अभियान: पचिरा में जागरूकता रैली का किया गया सफल आयोजन………

12
0

सूरजपुर/17 अप्रैल 2026/ को कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देशन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में विकासखंड सूरजपुर के ग्राम पंचायत पचिरा में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 4 आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं तथा युनिसेफ एवं एग्रीकॉन फाउंडेशन की टीम ने मिलकर बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत सहभागिता निभाई।

इस कार्यक्रम का सफल संचालन पर्यवेक्षक सुश्री संगीता साहू एवं ग्राम पंचायत पचिरा के चारों केंद्रों की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। रैली के आयोजन में युनिसेफ की टीम, ग्राम पंचायत के सचिव, सरपंच, उपसरपंच एवं ग्रामवासियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में विशेष रूप से 5 से 15 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों को चार समूहों में विभाजित कर बाल विवाह के विषय में जानकारी दी गई, जिसके आधार पर उन्होंने अपनी समझ के अनुसार चित्रकला (ड्राइंग एवं पेंटिंग) प्रस्तुत की। कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर बाल विवाह मुक्त के जागरूक कर पॉन्पलेट बाटे।

इस अवसर पर युनिसेफ के जिला समन्वयक हितेश निर्मलकर, पर्यवेक्षक सुश्री संगीता साहू, ब्लॉक समन्वयक अंबुज मिश्रा उपस्थित रहे। साथ ही ग्राम पंचायत पचीरा के चारों आंगनवाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताकृबसंती कुलदीप (उरांवपाड़ा), राधा यादव (उपरपारा), चंपा मिंज (खालपारा) एवं बॉबी तिर्की (गोंड़पारा) की सक्रिय भागीदारी रही। ग्राम पंचायत के सरपंच सुंदरमनी, उपसरपंच अल्का राजवाड़े तथा सचिव सुखल सिंह का भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

विशेष रूप से ग्राम के बच्चों का उत्साहजनक सहयोग कार्यक्रम की सफलता का प्रमुख आधार रहा।ं सभी प्रतिभागियों को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ की शपथ दिलाई गई तथा निःशुल्क चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में जानकारी प्रदान की गई। आगामी दिनों में नशामुक्ति विषय पर भी जागरूकता रैली आयोजित करने की रणनीति बनाई गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here