Home छत्तीसगढ़ कटगोड़ी में भूमिहीन योजना में गड़बड़ी! पात्रता के बावजूद हेक्टेयरों जमीन वाले...

कटगोड़ी में भूमिहीन योजना में गड़बड़ी! पात्रता के बावजूद हेक्टेयरों जमीन वाले हितग्राही चिन्हित, विभागीय जांच व कार्रवाई की मांग…………..

31
0

खबर:Nilesh sony….

कटगोड़ी क्षेत्र में भूमिहीन हितग्राहियों के चयन में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, जिन लोगों को भूमिहीन श्रेणी में लाभ दिया गया है,उनके पास पहले से पर्याप्त कृषि भूमि मौजूद है। उदाहरण के तौर पर, तुलाराम के नाम पर लगभग 2.30 हेक्टेयर एवं अमरनाथ के नाम पर 3.29 हेक्टेयर भूमि दर्ज बताई जा रही है।

चौंकाने वाली बात यह है कि एक ही परिवार के 3-4 सदस्यों के नाम से अलग-अलग लाभ लिया गया है,

जिससे योजना की पारदर्शिता और पात्रता प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह मामला न केवल नियमों के उल्लंघन को दर्शाता है, बल्कि इसमें भ्रष्टाचार की आशंका भी जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासनिक दृष्टि से भी यह मामला गंभीर माना जा रहा है,

और यदि आरोप सत्य पाए जाते हैं, तो संबंधित अधिकारियों एवं लाभार्थियों के खिलाफ विभागीय स्तर पर कार्रवाई की संभावना है।

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे मामलों से वास्तविक भूमिहीन और जरूरतमंद लोगों का हक मारा जा रहा है, इसलिए जल्द से जल्द जांच कर न्याय सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here