छत्तीसगढ़ में शराब की पैकेजिंग को लेकर नई प्लास्टिक बोतल पॉलिसी विवादों में घिर गई है। राज्य सरकार के इस फैसले के खिलाफ डिस्टिलर्स और बोतल एसोसिएशन ने मोर्चा खोल दिया है।जानकारी के मुताबिक, सरकार कांच की बोतलों की जगह प्लास्टिक बोतलों में शराब बेचने की व्यवस्था लागू करना चाहती है।लेकिन डिस्टिलर्स और बोतल निर्माता कंपनियों का कहना है कि, यह फैसला जल्दबाजी में लिया गया है। इससे उनके कारोबार पर सीधा असर पड़ेगा।विरोध के चलते कई डिस्टिलर्स ने उत्पादन और सप्लाई धीमी कर दी है। नतीजन दुकानों में लो-कॉस्ट शराब की कमी देखने को मिल रही है। खासकर देसी और सस्ती विदेशी शराब की ब्रांड्स उपलब्ध नहीं होने से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

