सूरजपुर/16 अप्रैल 2026/ वर्तमान में जिला रोजगार कार्यालय में पंजीयन हेतु आधार कार्ड एवं मोबाईल नम्बर लिंक करवाना अनिवार्य है। वर्ष 2024 से पहले रोजगार कार्यालय सूरजपुर में पंजीयन कराए गए आवेदकों को सलाह दी गई है कि रोजगार पंजीयन को आधार कार्ड से लिंक करवाना सुनिश्चित करें। अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय सूरजपुर में शैक्षणिक दस्तावेजों एवं आधार कार्ड के साथ उपस्थित होकर अथवा आवेदक यह प्रक्रिया वेबसाइट https:\\erojgar.cg.gov.in या प्ले स्टोर पर उपलब्ध छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से भी रोजगार पंजीयन को आधार कार्ड से लिंक करा सकते है।

