Home छत्तीसगढ़ डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर जिला संयुक्त कार्यालय में हुआ माल्यार्पण कार्यक्रम……….

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर जिला संयुक्त कार्यालय में हुआ माल्यार्पण कार्यक्रम……….

16
0

सूरजपुर, 14 अप्रैल 2025। भारतीय संविधान के शिल्पकार और सामाजिक न्याय के अग्रदूत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज जिला संयुक्त कार्यालय (कलेक्ट्रेट) परिसर में एक गरिमापूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने बाबा साहेब के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।


इस अवसर पर कलेक्टर श्री जयवर्धन ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक समानता का अमर प्रतीक है। उन्होंने समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। कलेक्टर ने आह्वान किया कि हम सभी को बाबा साहेब के विचारों और आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समरसता, न्याय और भाईचारे को सुदृढ़ करना चाहिए।
कार्यक्रम में कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here