सूरजपुर/13 अप्रैल 2026/ वन परिक्षेत्र कार्यालय सूरजपुर में आज स्थाई वन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता स्थाई वन समिति के सभापति श्री मोहरलाल चेरवा द्वारा की गई।

बैठक में श्री दशरथ सिंह (बीडीसी), श्रीमती काजल सिंह (बीडीसी), वन परिक्षेत्र अधिकारी सूरजपुर सहित वन परिक्षेत्र सूरजपुर के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

