छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर अजीत वसंत ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक राजस्व निरीक्षक और एक पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा अधिग्रहित भूमि के लिए फसल क्षति मुआवजा तय करने का जिम्मा राजस्व निरीक्षक संगीता भगत और पटवारी चन्द्रदेव मिर्रे को सौंपा गया था।जांच के दौरान यह भी पाया गया कि मुआवजा अवधि के बीच भूमि का क्रय-विक्रय किया गया और ऑनलाइन राजस्व अभिलेखों में बदलाव किए गए।मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर अजीत वसंत ने तत्काल प्रभाव से दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के आदेश जारी किए।

