भिलाई के सेक्टर-7 इलाके में पीलिया का प्रकोप लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। सेक्टर-7 के सड़क 37 और 38 के आसपास करीब 145 मकानों में रहने वाले कई बच्चे पीलिया से संक्रमित पाए गए हैं। बच्चों के चेहरे और आंखों में पीलापन साफ दिख रहा है, जिससे इलाके में डर का माहौल बना हुआ है।स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सीबीएस बंजारे ने बताया कि टीम ने प्रभावित क्षेत्र के 110 घरों का सर्वे किया। इस दौरान बच्चों और बड़ों की जांच की गई।वहीं बीएसपी प्रबंधन और भिलाई निगम की टीम ने भी पानी के सैंपल लिए हैं। अधिकारियों ने अपील की है कि क्षेत्र के लोग उबला हुआ पानी पिएं, बाहर का खाना न खाएं, साफ-सफाई का ध्यान रखें और लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल में जांच कराएं।

