बिलासपुर में बच्चों और अभिभावकों को सीबीएसई कोर्स के नाम पर भ्रमित करने वाले ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता समाप्त करने की अनुशंसा की गई है।केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के निर्देश पर शिक्षा विभाग की कमेटी ने जांच के बाद यह अभमित जिला शिक्षा अधिकारी को दी, ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की शहर में 3 ब्रांच संचालित हैं।। व्यापार विहार और मिशन स्कूल रोड में संचालित स्कूलों में 5वीं और 8वीं का होम एग्जाम हो चुके हैं। इस बीच राज्य सरकार ने 5वीं और 8वीं में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के तहत बोर्ड परीक्षा लेने का आदेश जारी किया।अभिभावकों का कहना था कि स्कूल प्रबंधन ने एक दिन पहले बोर्ड परीक्षा होने की जानकारी दी।
Home छत्तीसगढ़ ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल की मान्यता खत्म करने की अनुशंसा:बिलासपुर में छात्र-अभिभावकों को...

