आंगनबाड़ी केंद्र जा रही सहायिका के अपहरण से मचा हडक़ंप, पड़ोस की महिला की सूचना पर पति ने कोतवाली थाना पहुंचकर दर्ज कराई रिपोर्ट ,पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार महिला का परिचित ही उसका अपहरण कर ले गया है। अपहृत आंगनबाड़ी सहायिका आशा प्रजापति (40) वर्ष है।बैकुंठपुर कोतवाली अंतर्गत ग्राम चेर निवासी अशोक प्रजापति ने पुलिस को बताया कि बिजली वायरिंग मिस्त्री का काम करता है।जबकि वह सुबह 11 बजे घर से काम करने बाइक से बैकुंठपुर जा रहा था। इसी बीच पड़ोस में रहने वाली जुली बाई ने मुझे बताया कि आपकी पत्नी को सुबह करीब 9.30 बजे अज्ञात सफेद रंग की कार में कुछ लोग जबरन बैठाकर ले गए।