शहर में संचालित निजी स्कूल संचालकों की डीईओ ने ली बैठक, कहा- आपलोग अभिभावकों पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बना रहे हैं दबाव, शिकायत पर की जाएगी कार्रवाई शहर के निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों पर महंगी किताबें, कॉपियां और यूनिफॉर्म तय दुकानों से खरीदने के दबाव के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है।डीईओ के आरोप पर शुरु में तो स्कूल प्रबंधन ने इनकार किया, लेकिन विस्तृत चर्चा में कई मामलों में मिलीभगत की बात सामने आई।

