श्री महाकालेश्वर मंदिर में मंगलवार तड़के 4 बजे भस्म आरती के साथ बाबा महाकाल के कपाट खोले गए। अल सुबह मंदिर में भक्तिभाव का अद्भुत दृश्य देखने को मिला,सबसे पहले भगवान महाकाल का हरी ओम जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और फलों के रस से बने पंचामृत से विधिवत पूजन किया गया।पूजन के बाद बाबा महाकाल का रजत चंद्र, त्रिशूल और त्रिपुण्ड से विशेष श्रृंगार किया गया।
महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भस्म अर्पण…
भस्म आरती के दौरान महानिर्वाणी अखाड़ा की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

