छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय मंत्रालय में अलग- अलग विभागों की समीक्षा करेंगे। कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी।
सीएम विष्णुदेव साय करेंगे मैराथन बैठक :
छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय मंत्रालय में अलग- अलग विभागों की समीक्षा करेंगे। दोपहर में लोक निर्माण विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे।
कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक :
कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक होगी। बैठक दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू होगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे। साथ ही कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड, जरिता लेटफ़्लांग, एस संपत समेत कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित होंगे।

