छत्तीसगढ़ में हाइड्रोपोनिक गांजा के कारोबार की परतें अब खुलने लगी हैं। रविवार को भिलाई नगर पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया।रविवार को पुलिस ने आरोपी के पास से हाई क्वालिटी का हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
हुडको से पकड़ा गया तीसरा आरोपी….
जांच के दौरान पुलिस ने हाइड्रोपोनिक गांजा से जुड़े लोगों के बारे में पूछताछ शुरू की। इसके बाद 5 अप्रैल को एक और आरोपी आयुष विश्वकर्मा को चिन्हित कर एमआईजी क्षेत्र, हुड़को भिलाई से गिरफ्तार किया गया।आरोपी के कब्जे से हाइड्रोपोनिक तरीके से उगाया गया 1.4 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसका इस्तेमाल नशे के लिए किया जाता है।

