दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में माल लदान और राजस्व अर्जन में कई कीर्तिमान स्थापित करने का दावा किया है।जोन के जीएम तरुण प्रकाश ने बताया कि इस अवधि में 261.25 मिलियन टन माल का लदान किया गया, जीएम ने बताया दी कि माल लदान में पिछले साल की तुलना में 3.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो संभवतः भारतीय रेलवे में सर्वाधिक है। इस उपलब्धि के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भारतीय रेल में माल लदान में दूसरे स्थान पर रहा।
50 स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य प्रगति पर…….
जीएम ने बताया कि 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में 18 प्रतिशत अधिक यात्री ट्रेनें चलाई गईं, जिनके माध्यम से कुल 8.3 करोड़ यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग सहित 50 स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य प्रगति पर है। पहले चरण के 47 स्टेशनों में से 17 का काम पूरा हो चुका है।

