छत्तीसगढ़ में हेल्थ सेक्रेटरी अमित कटारिया के नाम पर ठगी का मामला सामने आने के बाद सियासत गरमा गई है। इस मामले में कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का आरोप है,जानकारी के मुताबिक, ठगों ने खुद को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताकर हेल्थ सेक्रेटरी के नाम का इस्तेमाल किया और लोगों से पैसे ठगने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि ऐसी गतिविधियों को लेकर हेल्थ सेक्रेटरी पहले ही पुलिस को पत्र लिखकर आगाह कर चुके थे,
कांग्रेस मीडिया प्रभारी ने सरकार को घेरा………..
कांग्रेस ने इस घटनाक्रम को कानून-व्यवस्था की विफलता बताते हुए सरकार को घेरा है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब प्रदेश के शीर्ष अधिकारियों के नाम पर ही ठगी होने लगे,उन्होंने कहा कि ठग खुलेआम लोगों को निशाना बना रहे हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। यदि समय रहते कार्रवाई की जाती, तो इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती थी।

