Report Nilesh sony………
ब्रेकिंग न्यूज़
बना ग्रामीणों की प्यास का प्रतीक,?
जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत पर गंभीर सवाल ?
ग्राम पंचायत उज्ञाव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्थापित हैंडपंप पिछले कई वर्षों से खराब पड़ा हुआ है,
लेकिन जिम्मेदार विभाग और अधिकारी अब तक इसे दुरुस्त कराने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं।?
ग्रामीणों का कहना है कि इस हैंडपंप की खराबी की सूचना कई बार संबंधित विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को दी गई,?

इसके बावजूद आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।?
हैंडपंप खराब होने के कारण ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए दूर-दराज के स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
गर्मी के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जहां महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ?
यह हालात जल जीवन मिशन जैसे महत्वाकांक्षी योजना के उद्देश्यों पर सीधा प्रश्नचिह्न खड़ा करते हैं। ?
ग्रामीणों में गहरा रोष और निराशा है। ?
उनका कहना है कि यदि समय रहते हैंडपंप की मरम्मत नहीं की गई तो मजबूरन उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। ?
अब देखना यह है कि प्रशासन कब जागता है और कब ग्रामवासियों को इस मूलभूत आवश्यकता से राहत मिलती है।?
ग्राम पंचायत उज्ञाव

