Home छत्तीसगढ़ सारंगढ़ जिले के गेहूं के खेतों में लगी आग : देखते ही देखते...

सारंगढ़ जिले के गेहूं के खेतों में लगी आग : देखते ही देखते जल गई 15 एकड़ फसल, किसानों की महीनों की मेहनत मिनटों में खाक………..

19
0

सारंगढ़।………

 छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मौहाढोडा में हड़कंप मच गया। जब गेहूं की खड़ी फसल में अचानक भीषण आग लग गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि, किसानों के पास बचाव का कोई मौका नहीं रहा और उनकी महीनों की मेहनत पल भर में राख में तब्दील हो गई।

आग बुझाने का प्रयास जारी…..

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, हालांकि तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here