छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कानन-पेंडारी जू को बर्ड फ्लू के खतरे के चलते एहतियातन एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में कानन-पेंडारी जू को बर्ड फ्लू के खतरे के चलते एहतियातन एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है।स दौरान जू परिसर को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा और वन्यजीवों की स्वास्थ्य जांच भी कराई जाएगी।
वायरस से बढ़ी चिंता
(बर्ड फ्लू) के मामलों के सामने आने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। 19 मार्च से शुरू हुई पक्षियों की मौतों के सिलसिले में अब तक 4,744 पक्षियों की जान जा चुकी है,
इन्फेक्टेड और सर्विलांस जोन घोषित
संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने 1 किलोमीटर क्षेत्र को इन्फेक्टेड जोन और 10 किलोमीटर क्षेत्र को सर्विलांस जोन घोषित किया है।
22 हजार से अधिक पक्षियों को किया गया नष्ट
संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए प्रशासन ने अब तक 22,808 चूजे, बतख और बटेरों को नष्ट किया है। इसके अलावा 80 क्विंटल दाना और 25 हजार अंडों को भी डिस्पोज किया गया है, ताकि वायरस के प्रसार को रोका जा सके।

