Home कोरबा कटघोरा वनमंडल में करंट से मादा भालू व उसके 2 बच्चों की...

कटघोरा वनमंडल में करंट से मादा भालू व उसके 2 बच्चों की मौत, लटकते तार बनी हादसे की वजह………………….

17
0

मादा भालू और उसके दो बच्चों की मौत की बात कही गई है। उक्त विद्युत लाइन को वन विभाग की अनुमति के बिना बिछाया गया था।कटघोरा वनमंडल अंतर्गत केंदई वन परिक्षेत्र में मादा भालू व उसके दो बच्चों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। केंदई रेंज के कोरबी बीट अंतर्गतसखोदा परिसर में गुरुवार को 11 केवी के विद्युत लाइन की चपेट में आने से उक्त घटना हुई।कुछ दिनों पहले ही यहां लाइन बिछाई गई है, इसी लाइन के संपर्क में आने से मादा भालू और उसके दो बच्चों की मौत की बात कही गई है।  उक्त विद्युत लाइन को वन विभाग की अनुमति के बिना बिछाया गया था। वन विभाग ने इसे वन संरक्षण अधिनियम 1980 का उल्लंघन बताया है और मामले की जांच कर रही,

लटकते तार के कारण हुआ हादसा

यह मामला वन परिक्षेत्र अधिकारी केंदई के अंतर्गत आता है । जानकारी के अनुसार, कोरबी वनवृत्त के सखोदा क्षेत्र में कुछ समय पहले विद्युत विभाग ने 11 केवी की विद्युत लाइन स्थापित की थी. जंगल में पेड़ की एक टहनी टूटने से बिजली का तार भी टूट गया था।तार टूटने से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद थी, लेकिन जंगल से गुजर रही 11 केवी लाइन में करंट चालू था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here