उज्जैन में आगामी सिंहस्थ 2028 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में शिप्रा नदी के घाटों पर आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण जारी है।यह प्रशिक्षण नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मार्गदर्शन में ‘आपदा मित्र योजना’ के तहत संचालित हो रहा है।प्रशिक्षण सत्र शिप्रा नदी के घाटों के साथ-साथ होमगार्ड लाइन उज्जैन में भी आयोजित किए जा रहे हैं। ‘आपदा मित्र योजना’ का द्वितीय प्रशिक्षण सत्र 23 मार्च से 29 मार्च तक चला, जिसमें जिले भर से चयनित युवाओं ने भाग लिया।

