रणवीर सिंह को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि फिल्म धुरंधर 2 की शानदार सफलता पर डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम ने उन्हें 5 करोड़ रुपए की कार गिफ्ट की।दरअसल, एक्स पर राहुल गुप्ता नाम के यूजर ने एक वीडियो शेयर किया और इसे मेगा एक्सक्लूसिव बताया।उन्होंने यह भी लिखा कि रणवीर सिंह ने अपने खास अंदाज में एक फैन का बर्थडे भी साथ में मनाया, जिससे साफ है कि वह अपने फैंस को कितना पसंद करते हैं।
धुरंधर 2 की 1100 करोड़ से ज्यादाकमाई हुई………..
फिल्म धुरंधर 2 (धुरंधर: द रिवेंज) दुनियाभर में कमाई के मामले में 8वीं सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्म बन गई।
फिल्म का दुनिया भर में कलेक्शन लगभग 1,128.99 करोड़ रुपए हो गया, जिसने पठान (1,055 करोड़ रुपए) और कल्कि 2898 AD (1,042 करोड़ रुपए) को पीछे छोड़ दिया

