Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर में बर्ड फ्लू…दुकानें बंद कराने से भड़के कारोबारी:चिकन-अंडा व्यापारियों ने घेरा...

बिलासपुर में बर्ड फ्लू…दुकानें बंद कराने से भड़के कारोबारी:चिकन-अंडा व्यापारियों ने घेरा MLA बंगला, कहा- रोज हो रहा नुकसान, हमारा रोजगार बंद हो जाएगा……..

24
0

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बर्ड फ्लू फैलने के बाद अब चिकन-अंडा कारोबारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।जिससे रोजाना एक करोड़ से अधिक की बिक्री प्रभावित हो रही है।प्रशासन के सख्त रूख अपनाने से नाराज कारोबारियों ने शुक्रवार को विधायक अमर अग्रवाल के बंगले का घेराव कर दिया।उन्होंने कहा कि, 200 दुकानें प्रभावित हो रही हैं। रोजगार बंद होने से भूखमरी के हालात हैं।असल, शहर से लगे कोनी स्थित शासकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में बर्ड फ्लू फैलने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर शहर के साथ ही 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी चिकन और अंडा दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए हैं। जो चिकन-अंडा सेंटर के साथ ही होटलों में भी निगरानी कर रही है। इसके चलते व्यापारियों को नुकसान हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here