उज्जैन के विष्णु सागर तालाब से शुक्रवार को ढाई साल की बच्ची का शव बरामद हुआ। वह परिवार के साथ पिकनिक पर गई थी और खेलते समय तालाब में डूब गई।परिजनों के अनुसार उसके पैर में कांटा चुभ गया था। मां चप्पल लेने गई, इसी दौरान कुछ ही सेकंड में बच्ची नजरों से ओझल हो गई।सूचना मिलने पर जीवाजीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और परिजन रात करीब 3 बजे तक बच्ची की तलाश करते रहे,सुबह गोताखोर मोहम्मद उर्फ जुम्मा और उनकी टीम ने तलाश शुरू की।

