Home अंबिकापुर अंबिकापुर की आराध्य देवी मां महामाया मंदिर समेत सभी मंदिरों में सुबह...

अंबिकापुर की आराध्य देवी मां महामाया मंदिर समेत सभी मंदिरों में सुबह से आ रहे हैं श्रद्धालू…………..

14
0

सरगुजा जिला के अंबिकापुर शहर में शारदीय नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।नवरात्रि के पहले दिन अंबिकापुर की आराध्य देवी मां महामाया मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों में सुबह से श्रद्धालुओं का आना जाना लगा हुआ ,गौरी मंदिर सहित कई मंदिरों में श्रद्धालु पूजा पाठ करने उमड़ पड़े। सभी देवी मंदिरो में नवरात्र के पहले दिन मनोकामना ज्योति कलश प्रज्जवलित किए गए।इसके अलावा शहर में जगह-जगह समितियों के द्वारा पूजा अर्चना के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की।इसके बाद मंदिर के पुजारी ने पूजा अर्चना की और श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोले गए।महामाया मंदिर में लगभग 4 हजार से अधिक ज्योति कलश प्रज्जवलित किए, पूजा समितियों ने पूरे शहर में आकर्षक सजावट की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here