बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू की पुष्टि होते ही पशु चिकित्सा विभाग ने तुरंत कार्रवाई की है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए व्यापक कदम उठाए गए,संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा विभाग बिलासपुर के निर्देशन में एक त्वरित प्रतिक्रिया दल का गठन किया।शेष बचे कुल 22 हजार आठ सौ आठ पक्षियों का नष्टीकरण किया गया। पच्चीस हजार आठ सौ छियानवे अंडे भी नष्ट किए गए। लगभग उन्यासी क्विंटल दाने का भी वैज्ञानिक विधि से नष्टीकरण हुआ, जिले में सतर्कता जारी कर दी गई, जिला प्रशासन ने स्थिति की सतत निगरानी के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में एक बर्ड फ्लू नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया है।
संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा विभाग डॉक्टर जीएसएस तंवर के अनुसार, जिले में सतर्कता जारी कर दी गई है। पशुपालकों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए, बर्ड फ्लू से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना, संदेह या मृत पक्षियों की जानकारी तुरंत दें।

