Home छत्तीसगढ़ चैत्र नवरात्रि पर छत्तीसगढ़ के जेलों में आध्यात्मिक माहौल:…. 2397 बंदियों ने...

चैत्र नवरात्रि पर छत्तीसगढ़ के जेलों में आध्यात्मिक माहौल:…. 2397 बंदियों ने रखा उपवास, मिल रही विशेष सुविधाएं……..

19
0

छत्तीसगढ़ की सभी जेलों में नवरात्रि पर्व को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर परिरुद्ध बंदियों के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे वे धार्मिक आस्था के अनुरूप उपवास एवं पूजा-अर्चना कर सकें। प्रदेश की जेलों में कुल 2397 बंदी नवरात्रि का उपवास कर रहे हैं,यह आंकड़ा न केवल आस्था की गहराई को दर्शाता है, बल्कि जेलों में सकारात्मक और आध्यात्मिक वातावरण के सृजन का भी परिचायक है। इसमें रायपुर संभाग के 1140 बंदी, दुर्ग संभाग में 243 बंदी, बिलासपुर संभाग में 407 बंदी, सरगुजा संभाग में 361 बंदी, बस्तर संभाग में 246 बंदी अपनी आस्था अनुसार उपवास का पालन कर रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here