📝 *खबर (निलेश सोनी):
ग्राम पंचायत (कटगोडी)
कटगोडी
हाट-बाज़ार में गंदगी का अंबार, पंचायत में मनमानी का राज — मूलभूत सुविधाओं से वंचित ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
ग्राम पंचायत (कटगोडी) के हाट-बाज़ार की हालत अत्यंत दयनीय बनी हुई है। ?
स्थानीय बाज़ारवासियों का आरोप है कि वर्षों से हाट-बाज़ार की नियमित सफाई नहीं होती, ?


जबकि सफाई के नाम पर पंचायत को राशि प्राप्त होती है। ?
बाज़ार परिसर में फैली गंदगी न केवल आमजन के स्वास्थ्य के लिए खतरा है,
बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का जीता-जागता प्रमाण भी है। ?
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में सरपंच पति की कथित मनमानी हावी है और निर्णय एकतरफा ढंग से लिए जा रहे हैं। ?
आरोप है कि सचिव और सरपंच की मिलीभगत से पंचायत संचालन में पारदर्शिता पूरी तरह खत्म हो चुकी है। ?
नतीजा यह कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए भी ग्रामीण तरस रहे हैं। ?
स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब हाट-बाज़ार के सामने बने सामुदायिक शौचालय की बात आती है। ?


ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण के बाद से ही वहां गंदगी का अंबार लगा है। ?
सफाई और रखरखाव के अभाव में शौचालय उपयोग के लायक नहीं रहा, ?
जिससे बाज़ार आने-जाने वाले नागरिकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ?
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि पंचायत में कथित दबंगई और ग़ुंडागर्दी के माहौल से लोग भयभीत हैं, ?
जिसके कारण शिकायतें खुलकर सामने नहीं आ पा रहीं।?
सवाल यह है कि जब शासन द्वारा स्वच्छता, पेयजल और सार्वजनिक सुविधाओं के लिए योजनाएं और बजट उपलब्ध हैं, तो जमीनी हकीकत इतनी बदहाल क्यों है?
अब ग्रामीणों की मांग है कि उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो और हाट-बाज़ार की तत्काल सफाई, नियमित जलापूर्ति तथा सामुदायिक शौचालय का दुरुस्तीकरण सुनिश्चित किया जाए। ?
यदि शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो ग्रामीण आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
ग्राम पंचायत कटगोड़ी

