दुर्ग जिले के दो विभिन्न थाना क्षेत्र में अफीम के सौदागरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिले के पुलगांव और कुम्हारी थाना क्षेत्र में अफीम के कारोबार करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से 11 ग्राम अफीम, 670 ग्राम डोडा चूरा, नगद रकम, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू और वाहन जब्त किया है। इस मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार समेत अफीम की खेती और बिक्री करने वाले 8 लोगों को अब तक गिरफ्तार कर चुकी है। इस बार भी अफीम और डोडा बिक्री करने वाले सिलोदा स्थित राजस्थानी भोजनालय क्षेत्र में दबिश दी गई। जहां से राजस्थान के पिलवा गांव के रहने वाले निवासी सुखराम बिश्नोई को पकड़ा गया।पुलिस ने आरोपी गुरमेल सिंह के मोबाइल की कॉल डिटेल और बैंक लेन-देन की जांच करने पर सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आए। जिसके बाद पुलिस ने शिवप्रसाद कुमार साहू निवासी लांजी झारखंड और रेशम सिंह उर्फ पप्पू पाजी निवासी टाटीबंध रायपुर को गिरफ्तार कर किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 25 हजार रुपये आंकी गई है।

