Home छत्तीसगढ़ युवक ने कपड़ा दुकान के बाहर नशे में धुत युवक, स्टाफ से...

युवक ने कपड़ा दुकान के बाहर नशे में धुत युवक, स्टाफ से हुई जमकर हाथापाई……..

30
0

कोरबा सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के व्यस्त इलाके निहारिका घंटाघर स्थित कपड़ा दुकान के सामने देर रात जमकर हाथापाई की घटना सामने आई है।जानकारी के अनुसार, एक स्कॉर्पियो वाहन चालक युवक और कपड़ा दुकान के स्टाफ के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। मौके पर भारी भीड़ जुट गई,बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार युवक शराब नशे में धूत था और नशे में कपड़े की दुकान के बाहर पहुंचा और हंगामा करने लगा। दुकान के स्टाफ के साथ पुरानी रंजिश को लेकरहाथापाईशुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि हाथापाई शुरू हो गई।।जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर थाना और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here