Home कोरिया जनपद मुख्यालय के सामने बना सामुदायिक भवन बदहाली का शिकार, जिम्मेदारों की...

जनपद मुख्यालय के सामने बना सामुदायिक भवन बदहाली का शिकार, जिम्मेदारों की घोर लापरवाही उजागर……………..

34
0

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | सोनहत

जनपद मुख्यालय के सामने बना सामुदायिक भवन बदहाली का शिकार, जिम्मेदारों की घोर लापरवाही उजागर

सोनहत।
जनपद पंचायत सोनहत मुख्यालय के ठीक सामने वर्षों पहले निर्मित सामुदायिक भवन आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। ?

बाहर से देखने पर भवन भले ही ठीक-ठाक प्रतीत होता हो, लेकिन भीतर की हकीकत बेहद भयावह और शर्मनाक है। ?

शादी-विवाह, पार्टी और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए नियमित रूप से बुक होने वाले इस भवन की आंतरिक स्थिति इतनी जर्जर हो चुकी है कि किसी भी समय बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। ?

 

भवन के शौचालयों की हालत अत्यंत दयनीय है। स्वच्छ भारत मिशन और शौचालय योजना के नाम पर बने शौचालय आज गंदगी, टूट-फूट और बदबू का अड्डा बने हुए हैं।

न पानी की समुचित व्यवस्था है, न सफाई की। यह स्थिति सीधे-सीधे शासन की योजनाओं और उनके क्रियान्वयन पर करारा तमाचा है। ?

सबसे गंभीर और चौंकाने वाली बात यह है कि सामुदायिक भवन से होने वाली बुकिंग से जो मूलभूत राशि प्राप्त होती है, उसका उपयोग भवन के रख-रखाव, मरम्मत या सुविधाओं के विकास में बिल्कुल भी नहीं किया जा रहा। ?

सवाल यह है कि यह पैसा आखिर जा कहां रहा है?

क्या इसकी कोई जवाबदेही तय है या फिर यह राशि भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी है?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जनपद पंचायत के सीईओ द्वारा मौखिक रूप से ध्यान दिलाए जाने के बावजूद भी इस भवन की दुर्दशा को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ?

यह न केवल प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाता है, बल्कि जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की संवेदनहीनता भी उजागर करता है। ?

जनपद मुख्यालय के सामने स्थित इस सामुदायिक भवन की हालत पूरे प्रशासन पर सवाल खड़े करती है। ?

यदि मुख्यालय के सामने बने भवन का यह हाल है, तो दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन नींद से जागेगा?
क्या भवन की जांच होगी?
क्या बुकिंग राशि के उपयोग का हिसाब जनता के सामने आएगा?

स्थानीय ग्रामीण
यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो यह मामला आने वाले समय में बड़ा जनआक्रोश और आंदोलन का रूप ले सकता है।?

ग्राम पंचायत सोनहत
जनपद पंचायत सोनहत
निलेश सोनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here