Home कोरिया कोरिया/CG : विशेष गहन पुनरीक्षण’ की तैयारियों पर मुख्य निर्वाचन अधिकारियों का...

कोरिया/CG : विशेष गहन पुनरीक्षण’ की तैयारियों पर मुख्य निर्वाचन अधिकारियों का सम्मेलन संपन्न…………

14
0

कोरिया 24 अक्टूबर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित मुख्य निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन विगत दिनों नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल मैनेजमेंट में संपन्न हुआ।

सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने की। इस अवसर पर निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी उपस्थित थे। देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने सम्मेलन में भाग लिया।

आयोग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को अपने-अपने राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में ‘विशेष गहन पुनरीक्षण (एसाईआर) की तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एसआईआर प्रक्रिया पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण के पश्चात, मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के प्रश्नों का समाधान भी किया गया।

बैठक में आयोग ने पहले जारी किए गए निर्देशों की प्रगति की समीक्षा की, जिसके तहत राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को वर्तमान मतदाता सूची का पिछले एसआईआर के आंकड़ों से मिलान करने का कार्य सौंपा गया था। इसके अतिरिक्त आयोग ने असम, तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

यह सम्मेलन 10 सितंबर 2025 को आयोजित एसआईआर तैयारी सम्मेलन की अनुवर्ती कार्रवाई के रूप में आयोजित किया गया। उस दौरान सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने क्षेत्र में पिछले एसआईआर की अर्हता तिथि, मतदाताओं की संख्या और मतदाता सूची की स्थिति पर विस्तृत प्रस्तुति दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here