कोरिया : शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर लेकर आ रहा है जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी गुरूवार, 16 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक जिला पंचायत के पीछे गढ़ कलेवा के बगल में निःशुल्क प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
इस रोजगार मेले में एस.बी.आई. लाईफ जिला कोरिया एवं मेसर्स छत्तीसगढ़ स्कोप स्किल फाउंडेशन, जिला सूरजपुर सहित विभिन्न प्रतिष्ठित निजी संस्थानों द्वारा भर्ती की जाएगी। कुल 28 पदों पर चयन प्रक्रिया आयोजित होगी, जिसमें डेवलपमेंट मैनेजर, प्रोडक्षन सहायक, और पैकिंग सहायक जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए अधिकतम योगयता स्नातक न्यूनतम योग्यता 12वीं एवं आईटीआई/डिप्लोमा पास निर्धारित की गई है और महिला व पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 14,000 से 17,000 रुपये तक का मासिक वेतन प्राप्त होगा। कार्य स्थल बैकुण्ठपुर, नोएडा और चेन्नई जैसे औद्योगिक क्षेत्रों में होगा। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाणपत्रों के साथ निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होना अनिवार्य है।


