कोरिया : कोरिया जिले के लिए यह गर्व का क्षण है कि जिले को ’’राज्य उपयोग मामले की चुनौती’’ के अंतर्गत नीति आयोग द्वारा ‘स्वास्थ्य और पोषण- आकांक्षात्मक ब्लॉक कार्यक्रम’ श्रेणी में कोरिया जिले को प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक बैकुंठपुर सहित जिले में स्वास्थ्य व पोषण के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कम वजन वाले बच्चों के जन्म दर में कमी, कुपोषण और एनीमिया से निपटने, गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच और पौष्टिक आहार वितरण जैसे प्रयासों से सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि शासन व विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ जनभागीदारी इस सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है उन्होंने जिलेवासियों से आव्हान करते हुए कहा कि हमें जिले से कुपोषण को जड़ से खत्म करने के लिए हर वर्ग के लोगों को आगे आना होगा।


