Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : जिला स्तरीय स्वरोजगार/अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार हेतु युवा संगम कार्यक्रम 15...

नरसिंहपुर/MP : जिला स्तरीय स्वरोजगार/अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार हेतु युवा संगम कार्यक्रम 15 सितम्बर को होगा………….

36
0

नरसिंहपुर : जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय स्वरोजगार/ अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के अवसर के लिए युवा संगम कार्यक्रम शासकीय श्याम सुन्दर नारायण मुशरान महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय नरसिंहपुर में 15 सितम्बर 2025 को प्रात: 10.30 बजे से सायं 5 बजे तक जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम में शासन की विभिन्न स्वरोजगार मूलक योजनाओं के ऋण वितरण पत्र जारी किये जायेंगे। स्वरोजगार मूलक योजनाओं के बारे में विभागों द्वारा जानकारी प्रदान की जायेगी। इसके साथ ही विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों द्वारा अभ्यर्थियों का चयन कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने समस्त दस्तावेजों के साथ कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ ले सकते हैं। जिले की विभिन्न निजी क्षेत्र के नियोक्ता जिन्हें अपनी कम्पनी/ शोरूम एवं अन्य प्रतिष्ठित निजी संस्थाओं के लिए कर्मचारियों की आवश्यकता है, वह भी मेला स्थल पर अपना स्टॉल लगाकर आवश्यकतानुसार चयन कर जिले के बेरोजगार युवक/ युवतियों को रोजगार उपलब्ध करा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here