Home छत्तीसगढ़ जशपुरनगर/CG : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से ग्राम कामारीमा के...

जशपुरनगर/CG : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से ग्राम कामारीमा के वार्ड क्रमांक 11 में  पुनः बहाल हुई विद्युत आपूर्ति…………

26
0
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

जशपुरनगर : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर विकासखंड बगीचा, ग्राम कामारिमा के वार्ड क्र. 11 में खराब ट्रांसफार्मर के कारण  ठप पड़ी बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है।  बिजली संकट झेल रहे ग्रामीणों को इससे बड़ी राहत मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की है।
उल्लेखनीय है कि विकासखंड बगीचा , ग्राम कामारीमा के  वार्ड क्र. 11 (नागेशिया पारा )  में अधिकांश आबादी पहाड़ी कोरवा समुदाय की है। यहां के ग्रामीणों ने कैंप कार्यालय को अवगत कराया कि  ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली की आपूर्ति बाधित है। इससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दिनों में विषैले जीवों का खतरा भी बना रहता है। कैंप कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की, जिसके तहत विद्युत विभाग द्वारा ग्राम कामारिमा  के वार्ड क्र. 11 (नागेशिया पारा )  में ट्रांसफार्मर बदल दिया गया। इससे बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल हो गई है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा बगिया में स्थापित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जनसमस्याओं का तत्परता के साथ समाधान किया जाता है। विशेषकर बिजली, पानी और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी आवश्यकताओं से संबंधित समस्याओं पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here