Home एम.सी.बी. एमसीबी/CG : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 19 खिलाड़ी दिखायेंगे अपनी...

एमसीबी/CG : राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 19 खिलाड़ी दिखायेंगे अपनी प्रतिभा………….

27
0

एमसीबी/06 अगस्त 2025/ जिले की टीम ने संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता गतका, योगा बालक एवं बालिका आयु वर्ग वर्ष 14, 17, 19 ने अंबिकापुर में शानदार प्रदर्शन किया। गतका खेल में 9 में से 7 खिलाड़ी, योगा में 19 में से 12 खिलाड़ी राज्य स्तर शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता राजनांदगांव में होने वाले 10 सितंबर 2025 से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। इस उपलब्धि के लिए समस्त खेल से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी, सभी कोच तथा मैनेजर और प्रतिभागियों ने सबको बधाई और शुभकामनाए दी है। इस संभाग स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रणधीर ठाकुर, पुरन कश्यप, श्रीमती सुनीता मिश्रा, कर्मेंद्र साहू, महेश साहू , नीरज ठाकुर, श्रीमती सुनीता यादव, अनीता तिर्की, विवेक तिवारी, विजय मार्काे ने अपना सहयोग प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here