Home कोरिया बैकुण्ठपुर/कोरिया : जिले में गुंडागर्दी के बल पर सूदखोरी कर रहे ब्याज...

बैकुण्ठपुर/कोरिया : जिले में गुंडागर्दी के बल पर सूदखोरी कर रहे ब्याज पर 50% ब्याज व्यापार ?……………….

94
0

कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुण्ठपुर में 50 प्रतिशत की उच्च ब्याज दर पर धन उधार देने का धंधा जोरों पर है। जानकार सूत्र बताते है कि, ब्याज के धंधे में शामिल लोग गुंडागर्दी के बल पर सूदखोरी कर रहे हैं और पुलिस प्रशासन आंखें बंद किए हुए है। कुछ लोगों का कहना है कि, कोरिया प्रशासन की इस लापरवाही के कारण बाहर के लोग भी ब्याज पर पैसा बांटकर गुंडागर्दी के बल पर सूदखोरी कर रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को इसकी जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ऐसे में पुलिस प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों वे इस मामले में कार्रवाई नहीं कर रहे हैं ? क्या पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से भी यह धंधा चल रहा है ?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले भर में स्थित दुकानों पर पैसे बांटे जा रहे हैं और मासिक ब्याज वसूली जा रही है। मुख्यालय की मिठाई दुकानों पर भी ब्याज का धंधा करने वाले एक पासबुकमुना पंजीकृत बनाकर लाखों रुपये का ब्याज वसूल रहे हैं। अगर इसी तरह ब्याज का धंधा चलता रहा तो व्यापारी ब्याज देते-देते बर्बाद हो जाएंगे और फिर फांसी या हत्या जैसे मामले सामने आ सकते हैं। तब जाकर शायद कोरिया प्रशासन की आंखें खुलेंगी ।

मिली जानकारी के अनुसार, बाहरी लोग भी इस धंधे में शामिल हैं और 50 प्रतिशत की उच्च ब्याज दर पर पैसे उधार देकर लोगों का शोषण कर रहे हैं। ये लोग एमबी के नाम से पासबुक बनाकर लोगों से ब्याज वसूल रहे हैं। अब सवाल यह उठ रहा है कि, क्या सरकार ने इन लोगों को ब्याज पर व्यापार करने का अधिकार दिया है ? कोरिया प्रशासन को चाहिए कि वह ऐसे व्यक्तियों की जांच करे और उनके खिलाफ कार्रवाई करे। प्रशासन को यह भी पता लगाना चाहिए कि ऐसे कितने दुकानदार हैं जो घूम-घूमकर ब्याज का पैसा वसूल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here