Home छत्तीसगढ़ जशपुरनगर/CG : स्वास्थ्य विभाग की टीम विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बसाहटों...

जशपुरनगर/CG : स्वास्थ्य विभाग की टीम विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बसाहटों में श्रमदान कर स्वच्छता के लिए कर रहा जागरूक…………..

18
0
ग्रामवासियों को सर्प दंश से बचाव ,घर आंगन और बाड़ी की नियमित साफ सफाई, पलंग पर ही सोने की सलाह दी जा रही है
झाड़ फूंक के चक्कर में न पड़कर तत्काल अस्पताल पहुंचने की भी जानकारी दी गई

जशपुरनगर :  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा अंतर्गत ग्राम आसनपानी मरंगी दूरस्थ अंचलों और दुर्गम बसाहट विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी पहाड़ी कोरवा ग्राम में सर्प दंश से बचाव जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें घर एवं आंगन की साफ सफाई , पलंग पर सोने की सलाह, तत्काल अस्पताल आने एवं पूर्ण विश्वास के साथ इलाज लेने की सलाह दी गई। स्वच्छता एवं स्वच्छ रहने के अनुभव साझा और टीम बगीचा के द्वारा श्रमदान किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा स्वच्छ वातावरण निर्मित करते हुए सर्पदंश की घटनाओं में कमी लाने के साथ मृत्यु दर में कमी लाने  का विशेष प्रयास किया जा रहा है।
जागरूकता अभियान के साथ श्रमदान का कार्य प्राथमिकता के साथ ग्राम पंचायतों में लगातार जारी रखा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here