Home नरसिंहपुर नरसिंहपुर/MP : बीएलओ क्षमता विकास हेतु जिले के बूथ लेबल ऑफिसर्स को किया...

नरसिंहपुर/MP : बीएलओ क्षमता विकास हेतु जिले के बूथ लेबल ऑफिसर्स को किया जायेगा प्रशिक्षित…………….

38
0

नरसिंहपुर : भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के निर्देशों के परिपालन में निर्वाचक नामावली त्रुटिरहित बनाने के लिए जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेबल ऑफिसर्स- बीएलओ का प्रशिक्षण विधानसभा स्तर पर आयोजित किया जायेगा। बीएलओ को प्रशिक्षण उपरांत बीएलओ का मूल्यांकन/परीक्षा गूगल फॉर्म के माध्यम से किया जायेगा। इस संबंध में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह ने आदेश जारी कर आवश्यक निर्देश दिये है। उन्होंने बीएलओ को तकनीकि सहायता/ ई- मूल्यांकन के लिए जिले में पदस्थ सहायक ई- गवर्नेस प्रबंधक को नियुक्त किया है।

      निर्वाचक नामावली त्रुटिरहित बनाये जाने के लिए बीएलओ क्षमता विकास हेतु सभी बूथ लेबल ऑफिसर्स को प्रशिक्षण दिया जायेगा। बीएलओ विधिक प्रावधानों, निर्वाचक नामावली तैयार करने संबंधी प्रक्रिया, घर- घर जाकर सर्वे कर निर्वाचक नामावली की जानकारी का सत्यापन करना, मृत/ स्थानांतरित/ दोहरी प्रविष्टि की जानकारी, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, बूथ लेवल एजेंट से समन्वय, फार्मों, बीएलओ एप आदि के संबंध में बारीकियों से भलीभांति अवगत हो सकें। इस उद्देश्य से जिले की चारों विधानसभा के बीएलओ का प्रशिक्षण विधानसभा स्तर पर किया जा रहा है। उक्त दल बीएलओ प्रशिक्षण उपरांत ई- मूल्यांकन का कार्य भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार निर्धारित प्रशिक्षण अवधि में प्रशिक्षण संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।

      विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 118- गोटेगांव के बीएलओ का प्रशिक्षण 11, 14 जुलाई से 17 जुलाई तक जनपद पंचायत सभागार गोटेगांव में, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 119- नरसिंहपुर के बीएलओ का प्रशिक्षण 11, 12, 14 जुलाई से 17 जुलाई तक जनपद पंचायत कार्यालय नरसिंहपुर स्थित ई-कक्ष केन्द्र में, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 120- तेंदूखेड़ा के बीएलओ का प्रशिक्षण 11, 12, 14 जुलाई से 16 जुलाई तक तहसील कार्यालय तेंदूखेड़ा के सभाकक्ष में और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 121- गाडरवारा के बीएलओ का प्रशिक्षण 14 जुलाई से 16 जुलाई तक तहसील कार्यालय गाडरवारा के सभाकक्ष में आयोजित किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here