Home एम.सी.बी. एमसीबी/CG : जनकपुर में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण...

एमसीबी/CG : जनकपुर में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन

19
0

एमसीबी : महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) महिला एवं बाल विकास विभाग, एमसीबी (छ.ग.) के द्वारा भारत सरकार की कार्ययोजना अंतर्गत ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘ योजना अंतर्गत कलेक्टर डी.राहुल वेंकट के आदेशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी आर.के.खाती के निर्देशानुसार शा.कन्या उ. मा. वि. जनकपुर वि. ख. भरतपुर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के कार्यक्रम में शा.कन्या उ. मा. वि. जनकपुर के प्रभारी प्राचार्य श्रीमती लक्ष्मी गुप्ता, अनिल कुमार रजवाड़े खेल प्रभारी पूजा राव प्रभारी परियोजना अधिकारी जनकपुर वि. ख. भरतपुर महिला एवं बाल विकास विभाग एवं समस्त कर्मचारियों ने अपनी पूर्ण सहभागिता दिखाई। मास्टर ट्रेनर प्रभावती मैडम के द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के अलावा जिला मिशन समन्वयक तारा कुशवाहा के द्वारा साइबर सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, सखी वन स्टॉप सेंटर 181, चाइल्ड लाइन 1098, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2005, महतारी वंदन योजना, मातृत्व वंदन योजना,सखी निवास, शक्ति सदन, आदि के बारे में भी जानकारी प्रदान किया गया। समस्त कार्यक्रम में वित्तीय साक्षरता समन्वय अनीता कुमारी साह ने भी बक के योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण में बालिकाओं को न केवल शारीरिक आत्मरक्षा की तकनीकी सिखाई जा रही है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here