Home छत्तीसगढ़ जशपुरनगर/CG : कलेक्टर ने पशुधन विकास विभाग के 1 अधिकारी और 2...

जशपुरनगर/CG : कलेक्टर ने पशुधन विकास विभाग के 1 अधिकारी और 2 कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर शाल श्रीफल और पेंशन अदायगी देकर सम्मानित किया…………..

20
0
कलेक्टर ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ दीर्घायु की कामना की

जशपुरनगर :  कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पशुधन विकास विभाग के सेवानिवृत्त 1 अधिकारी और 2 कर्मचारी को शाल श्रीफल और पेंशन अदायगी एवं उपादान आदेश प्रदाय करके अपनी हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ दीर्घायु की कामना की।
पशुधन विकास विभाग जशपुर के श्री अजय कुमार सिंह, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी, श्री सुनील कुमार श्रीवास्तव, डेयरी पर्यवेक्षक ग्रेड-दो एवं श्री दिलेश्वर साय, पट्टीबंधक को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सभी एसडीएम डिप्टी कलेक्टर, जनपद पंचायत सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here