Home एम.सी.बी. एमसीबी/CG : जिले में किया जा रहा लघु धान्य फसलों का क्षेत्र...

एमसीबी/CG : जिले में किया जा रहा लघु धान्य फसलों का क्षेत्र विस्तार……………

27
0

एमसीबी : जिले की भौगोलिक स्थिति एवं जलवायु के मद्देनजर कृषि विभाग द्वारा केन्द्र पोषित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अंतर्गत जिले में लघु धान्य फसलों जैसे रागी, कोदो के क्षेत्र विस्तार हेतु अभियान चलाकर कृषकों को उक्त फसलों की दैनिक जीवन एवं स्वास्थ्य पर होने वाले लाभों के प्रति जागरूक करते हुए प्रदर्शन आयोजन किये जा रहे हैं। जिसके संबंध में उप संचालक कृषि लाल सिंह आर्माे द्वारा चर्चा करते हुए बताया की दैनिक आहार में रागी, कोदो का सेवन रक्तचाप एवं शुगर जैसी बीमारियों को नियंत्रित करने में एक सार्थक भोजन है। साथ ही फसल परिवर्तन कर मृदा स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हुए कृषकों के आर्थिक स्तर में सुधार किया जा सकता है। जिसके लिए जिले के समस्त विकास खंडों में रागी, कोदो फसलों का प्रदर्शन आयोजित कराये जा रहे हैं। प्रदर्शन आयोजन हेतु उक्त फसलों के बीज निःशुल्क वितरण किया जा रहा है एवं समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया जायेगा। जिससे लघु धान्य फसलों के क्षेत्र विस्तार हेतु कृषकों की रूची को बढ़ाया जा सके। जिले में कुल 400 हेक्टेयर में फसल प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here