Home कोरिया बैकुण्ठपुर/कोरिया : कोरिया जिले में पुलिस यातायात की मनमानी वसूली ?………….

बैकुण्ठपुर/कोरिया : कोरिया जिले में पुलिस यातायात की मनमानी वसूली ?………….

64
0

जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर में पुलिस यातायात की मनमानी वसूली देखे जा रहे हैं। कुछ मामलों में तो पुलिस अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए गए हैं। देखा गया है कि, पुलिस अधिकारी यातायात नियमों के उल्लंघन कर मनमाने ढंग से जुर्माना लगाये जा रहे हैं। यहीं नहीं कुछ मामलों में पुलिस अधिकारी रिश्वत लेते हुए भी पकड़े गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यातायात पुलिस वाले 16 चक्का वाहनों से 12 से 15 हजार रुपये और चार चक्का वाहनों से लगभग 10 हजार रुपये वसूल रहे है। वहीं दो चक्का वाहन चालकों से कागज और हेलमेट के नाम पर पैसा वसूला जा रहा है। लोगों का कहना है कि, यातायात पुलिस की मनमानी वसूली से हम काफी परेशान है। और यातायात पुलिस के अधिकारी अपने से अधिक उम्र के लोगों के साथ गाली-गलौज और मार-पीट का भी सहारा लेते हैं। ऐसे में पुलिस विभाग पर आरोप लग रहे है कि वह इस मामले में सबसे आगे पैसा वसूलने में है। लोगों का कहना है कि, क्या यातायात पुलिस के अधिकारी अपने उच्चाधिकारियों के आदेश पर पैसा वसूल रहे हैं ?

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस यातायात वाले अपने शानो-शौकत और परिवार का खर्चा वसूली के पैसे से चलाते हैं और ड्राइवरों को मारने-पीटने तक से नहीं हिचकिचाते। लोगों का कहना है कि, क्या पुलिस अधीक्षक और शासन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं ?

क्या पुलिस अधीक्षक करेंगे कार्रवाई ?

लोगों को उम्मीद है कि, पुलिस अधीक्षक ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेंगे, और पुलिस यातायात की मनमानी वसूली और उत्पीड़न के आरोपों की भी जांच करेंगे। इससे लोगों का पुलिस विभाग पर विश्वास बढ़ेगा और समाज में शांति और सौहार्द बना रहेगा। और यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली में सुधार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here