Home एम.सी.बी. एमसीबी/CG : एकलव्य विद्यालयों में लेटरल एंट्री से प्रवेश हेतु चयन परीक्षा...

एमसीबी/CG : एकलव्य विद्यालयों में लेटरल एंट्री से प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 29 जून को……………..

44
0

एमसीबी : शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिले के आदिवासी छात्रों के लिए एक बार फिर से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में अध्ययन का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पोड़ीड़ीह एवं जमथान में कक्षा 7वीं, 8वीं, 9वीं एवं 11वीं में रिक्त कुल 14 सीटों पर लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं 24 जून 2025 तक पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पोड़ीड़ीह (विकासखंड खड़गवां, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) में जमा कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 29 जून 2025 को प्रातः 11ः30 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसका केंद्र पोड़ीड़ीह स्थित एकलव्य विद्यालय रहेगा। यह परीक्षा कक्षा 7वीं, 8वीं और 9वीं के लिए आयोजित होगी, जबकि कक्षा 11वीं में प्रवेश कक्षा 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची के अनुसार किया जाएगा। प्रवेश हेतु अनिवार्य शर्तों में यह आवश्यक है कि विद्यार्थी छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी हो, राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित अनुसूचित जनजाति वर्ग से संबंधित हो तथा किसी अन्य विद्यालय से निष्कासित न किया गया हो। पोड़ीडीह विद्यालय में कक्षा 7वीं में तीन सीटें (1 बालक, 2 बालिका), कक्षा 8वीं में एक सीट (बालक), कक्षा 9वीं में एक सीट (बालक), और कक्षा 11वीं में कुल आठ सीटें (4 बालक, 4 बालिका) उपलब्ध हैं। वहीं जमथान विद्यालय में कक्षा 7वीं में एक बालक के लिए सीट उपलब्ध है। कुल मिलाकर 14 छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा का अवसर प्राप्त होगा। प्रवेश नीति, पात्रता, आरक्षण एवं नियमों की विस्तृत जानकारी जिला सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कार्यालय मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर एवं संबंधित एकलव्य विद्यालयों के सूचना पटल पर उपलब्ध है। यह पहल विशेष रूप से आदिवासी अंचलों के प्रतिभाशाली छात्रों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here