Home एम.सी.बी. एमसीबी/CG : जिला न्यायाधीश के नेतृत्व में उप जेल का डिस्ट्रिक्ट विज़िटर्स...

एमसीबी/CG : जिला न्यायाधीश के नेतृत्व में उप जेल का डिस्ट्रिक्ट विज़िटर्स बोर्ड ने किया निरीक्षण…………….

29
0

एमसीबी : जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट विज़िटर्स बोर्ड द्वारा उप जेल मनेंद्रगढ़ का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर जेल में बंद कैदियों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं एवं विधिक सहायता की व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। इस निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि कुछ बंदियों को अभी तक विधिक सहायता उपलब्ध नहीं हो सकी है। इस पर न्यायाधीश ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे सभी जरूरतमंद कैदियों को अविलंब विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें न्याय पाने का अधिकार सुनिश्चित किया जा सके। वहीं निरीक्षण में साफ-सफाई, भोजन, चिकित्सा, शिक्षा एवं मनोरंजन जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी जांच की गई। जिला न्यायाधीश ने जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि कैदियों को संविधान प्रदत्त सभी मौलिक सुविधाएं सुनिश्चित रूप से दी जाएं। जेल परिसर की व्यवस्था को और बेहतर बनाने हेतु भी आवश्यक सुझाव दिए गए। इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) , मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, कार्यपालन अभियंता (पीडब्ल्यूडी), महाप्रबंधक (डीटीआईसी), जिला रोजगार अधिकारी एवं एसडीओ (कृषि) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के पश्चात अधिकारियों ने जेल प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सुधारात्मक कार्यों को जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here