Home छत्तीसगढ़ जशपुरनगर/CG : महाकुंभ योग सप्ताह के अंतर्गत 19 ग्रामों ने लोगों ने...

जशपुरनगर/CG : महाकुंभ योग सप्ताह के अंतर्गत 19 ग्रामों ने लोगों ने किया योगाभ्यास, 21 जून तक महाकुंभ योग सप्ताह का होगा आयोजन…………

26
0

जशपुरनगर :  ग्यारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 15 जून से 21 जून तक महाकुम्भ-योग उत्सव के रूप में मनाते हुए अधिक से अधिक जनसामान्य को योग के प्रेरित करने उद्देश्य से जिले में योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके द्वितीय दिवस में 19 ग्रामों में योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत जशपुर अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला कदमटोली एवं शासकीय माध्यमिक शाला लोदाम, जनपद पंचायत मनोरा के शासकीय प्राथमिक शाला सराईडीह एवं शासकीय प्राथमिक शाला सोनक्यारी, जनपद पंचायत बगीचा के शासकीय प्राथमिक शाला रेंगले, शासकीय प्राथमिक शाला पोस्कट, शासकीय हाई स्कूल चम्पा, शासकीय प्राथमिक शाला सराईपानी, जनपद पंचायत कांसाबेल शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बटईकेला एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छेराघोघरा, जनपद पंचायत कुनकुरी के शासकीय प्राथमिक शाला गोरिया एवं शासकीय प्राथमिक शाला केराडीह, जनपद पंचायत दुलदुला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चराईडांड, जनपद पंचायत फरसाबहार के ग्राम  शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सिंगीबहार एवं शासकीय हाई स्कूल गंझियाडीह, जनपद पंचायत पत्थलगांव के सरस्वती शिशु मंदिर लुड़ेग, शासकीय प्राथमिक शाला सुखरापारा, शासकीय प्राथमिक शाला मयूरनाचा, शासकीय बालक माध्यमिक शाला सुरंगपानी में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों, शिक्षकों, शासकीय अधिकारी- कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर योगाभ्यास में भाग लिया। योग प्रशिक्षकों द्वारा शशकासन, शलभासन, उत्तानपादासन, उष्ट्रासन, वृक्षासन, ताड़ासन, त्रिकोणासन, वक्रासन, भुजंगासन, पद्मासन, पवनमुक्तासन सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायामों का अभ्यास कराया गया और योग से होने वाले लाभों की जानकारी दी गयी।
उल्लेखनीय है कि इस योग सप्ताह के अंतर्गत 21 जून को जशपुरनगर के रणजीता स्टेडियम में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी जनप्रतिनिधियों एवं आम जनों के साथ योगाभ्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here