Home कोरिया बैकुण्ठपुर/कोरिया : नशे में धुत बाइक सवार ने खोया नियंत्रण, खंभे से...

बैकुण्ठपुर/कोरिया : नशे में धुत बाइक सवार ने खोया नियंत्रण, खंभे से टकराई बाइक………….

61
0

बैकुण्ठपुर के ग्राम भांडी में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक अज्ञात व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी बाइक को बिजली के खंभे से टकरा दिया। यह घटना शाम 5 से 6 बजे के बीच हुई, जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय राहगीरों ने तत्काल एम्बुलेंस को बुलाया और घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना भांडी थाना बैकुण्ठपुर क्षेत्र का है, जब एक अज्ञात व्यक्ति जमगहना की तरफ से आ रहा था और फोरेस्ट ऑफिस के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। बाइक का नंबर CG 16 2965 है। वहीं बाइक अभी भी फोरेस्ट ऑफिस भांडी के पास पड़ी हुई है और घायल व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश हो रही है।

 

स्थानीय लोगों से अपील की जा रही है कि, अगर किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो वह पुलिस को सूचित करे। यह घटना एक बार फिर से शराब पीकर वाहन चलाने के खतरों को उजागर करती है। हमें सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here