Home एम.सी.बी. एमसीबी/CG : प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, त्रुटि...

एमसीबी/CG : प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, त्रुटि सुधार हेतु 10 जून तक कर सकते है दावा-आपत्ति………….

59
0

एमसीबी/04 जून 2025/ प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए यह परीक्षा 20 अप्रैल 2025 को छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया था। अब इस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है और इसे अभ्यर्थियों के अवलोकन के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.eklavya.cg.nic.in पर आज 4 जून 2025 को अपलोड कर दिया गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह केवल परीक्षा परिणाम है, जबकि मेरिट सूची का प्रकाशन पृथक से किया जाएगा। वेबसाइट पर अपलोड किए गए परीक्षा परिणाम में प्रत्येक अभ्यर्थी से अनुरोध किया गया है कि वे अपने नाम एवं रोल नंबर का ध्यानपूर्वक मिलान कर लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि या विसंगति प्रतीत होती है, तो संबंधित अभ्यर्थी स्वयं उपस्थित होकर दावा-आपत्ति सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में सीधे रूप से प्रस्तुत कर सकते है । साथ ही किसी भी प्रकार के डाक या ऑनलाइन माध्यम से भेजे गए दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे। दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 जून 2025 निर्धारित की गई है। इसके पश्चात प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति को मान्य नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here